[ad_1]

सड़क पर पलटा कंटेनर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई के राजावाला रोड के पास डंपर और कंटेनर की टक्कर हो गई। एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। हालांकि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। डंपर के कंटेनर के ऊपर आधा पलटने से पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
Badrinath Highway: रोडवेस बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, मां-बेटा बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, देर शाम विकासनगर की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। वहीं, सेलाकुई से एक कंटेनर गोदाम में सामान को अनलोड करने के लिए जा रहा था। कंटेनर राजा वाला रोड पर मुड़ ही रहा था कि डंपर ने कंटेनर के बीच में टक्कर मार दी।
सेलाकुई से सवारियों को छोड़कर आ रहा एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। डंपर कंटेनर के ऊपर आधा पलट कर फंस गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। डंपर और ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गए।
[ad_2]
Source link