Chamoli: नीति घाटी में चट्टान टूटने से सेगड़ी नाले का जल प्रवाह हुआ कम, झील बनने की आशंका

[ad_1]

Chamoli News water flow of Segdi drain reduced Due to rock breakage in Neeti valley fear of formation of lake

नीति घाटी में से सेगड़ी नाले का जल प्रवाह हुआ कम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में चमोली जिले की नीति घाटी में सेगड़ी नाले के शीर्ष भाग से चट्टान टूट गई। जिससे टनों मलबा नाले में आ गया। मलबा गिरने से नाले का जलस्तर कम हो गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि नाले में झील बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला और बलवंत सिंह का कहना है कि चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव कम हो गया है।

VIDEO : पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गंगा घाट पर बैठकर की आरती

हालांकि चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे इससे दूर है, लेकिन नाले में झील बनी तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इसकी जांच और समय रहते सुरक्षा के उपाय करने की मांग उठाई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *