Yamunotri Highway: देश में पहली बार…उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग के बीचोबीच बनेगी कंक्रीट की दीवार

[ad_1]

Yamunotri Highway concrete wall will be built in middle of Uttarakhand longest tunnel first time in India

सुरंग के बीच बनाई जा रही दीवार
– फोटो : एनएचआईडीसीएल

विस्तार


देश में पहली बार यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन राज्य की सबसे लंबी सुरंग के बीचोबीच कंक्रीट की दीवार बनाई जा रही है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) के अधिकारियों का दावा है कि इस दीवार के बनने से सुरंग के अंदर वाहन एक-दूसरे से नहीं टकराएंगे। जिससे यह सुरंग जीरो एक्सीडेंट वाली होगी। सुरंग निर्माण के लिए करीब एक हजार मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। जिसके फरवरी माह तक आर-पार होने की उम्मीद है।

चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर 850 करोड़ रुपये की लागत से सिलक्यारा से पोल गांव तक 4.5 किमी लंबी सुरंग बनाई जा रही है। जिसका अब 500 मीटर ही निर्माण शेष बचा है। इस सुरंग में फायर सप्रेशन सिस्टम और स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजीशन) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का भी प्रयोग किया जाएगा।

Jamrani Dam Project: कुमाऊं कमिश्नर ने जमरानी बांध परियोजना को लेकर की बैठक कहा- हल्द्वानी शहर को मिलेगा लाभ

वहीं सुरंग के अंदर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 400 एमएम की एक कंकरीट की मजबूत दीवार बनाई जा रही है। जिससे दायीं व बायीं ओर का ट्रैफिक अपनी-अपनी लेन से गुजरेगा। इस दीवार के कारण सुरंग के अंदर वाहनों के एक-दूसरे टकराने की आंशका शून्य हो जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *