Varanasi Encounter: वाराणसी में रिंग रोड के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, सिपाही घायल

[ad_1]

वाराणसी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

वाराणसी में पिछले दिनों रोहनिया क्षेत्र में दरोगा के साथ मारपीट कर पिस्टल लूटने वाले बदमाशों और कमिश्नरेट पुलिस के बीच सोमवार को बड़ागांव इलाके में मुठभेड़ हो गई। रिंग रोड किनारे तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए हैं। जबकि तीसरा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। 

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक 32 बोर का पिस्टल, बाइक, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात बरामद किए हैं। बदमाशों ने दरोगा अजय कुमार पर कुछ दिन पहले ही जानलेवा हमला कर उनकी पिस्टल लूट ली थी। इसके बाद से ही पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। 

क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश रिंग रोड के पास हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जिसमें क्राइम ब्रांच के आरक्षी शिव बाबू घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गोली लगी और वह घायल हो गए, बदमाशों को  इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के मुताबिक मौके पर फील्ड यूनिट सहित अन्य अधिकारियों को रवाना किया गया है, जबकि हाल ही में दरोगा की लूटी हुई पिस्टल से बरामद 9 एमएम पिस्टल के मिलान की कार्रवाई के लिए उसे भेजा गया है।
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *