[ad_1]

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि परीक्षा परिणाम बदलने पर भड़के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक अजब कदम ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मुश्किल में डाल दिया है। दो माह बाद परीक्षा का परिवर्तित परिणाम दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों के सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज (एसजीपीए) पहले से कम हो गए हैं। विश्वविद्यालय के इस कदम पर विद्यार्थी बृहस्पतिवार को भड़क गए। सुबह से शाम तक खंदारी परिसर में प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के विद्यार्थियों का परिणाम पहले 22 अगस्त 2023 को जारी किया गया। विद्यार्थियों ने परिणाम की जानकारी परिजन को दे दी। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इंटरनेट की मार्कशीट के आधार पर नौकरियों में आवेदन भी कर दिया।
[ad_2]
Source link