BJP Teerth Yatra: पूर्वी दिल्ली को मिला नया ‘श्रवण कुमार’, जनता को मुफ्त तीर्थ यात्रा करा रहा ये भाजपा नेता

[ad_1]

BJP Teerth Yatra: This BJP leader is providing free pilgrimage to the public

BJP Teerth Yatra
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


जनता को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराकर लोकप्रिय होने की कोशिश कई राज्य सरकारें करती रहीं हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक जनता को विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। तीर्थ यात्रा कराने की इस मुहिम में कई नेता स्वतंत्र स्तर पर भी जुट गए हैं। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ऐसे ही एक नेता हैं, जो अपने क्षेत्र की जनता को अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्रा करा रहे हैं। इस यात्रा में आने-जाने के खर्च से लेकर रुकने और भोजन का खर्च भी नेता के एनजीओ ‘आओ साथ चलें’ के द्वारा ही वहन किया जा रहा है। अब तक लगभग 15000 तीर्थ यात्रियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। स्थानीय लोग उन्हें आधुनिक ‘श्रवण कुमार’ कहने लगे हैं।  

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी से दो बसें मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना करने के अवसर पर विष्णु मित्तल ने कहा कि वे इसे एक राजनीतिक कार्यक्रम की तरह नहीं देखते। जनता में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी और अन्य निजी कारणों से वे तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते। वे ऐसे लोगों को तीर्थ यात्रा कराकर संतुष्टि का अनुभव करते हैं।

तीर्थ यात्रा कराने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं के संपर्क के द्वारा नाम आते हैं और उनकी संख्या को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जाती है। मथुरा, वृंदावन के साथ-साथ माता वैष्णो देवी धाम तक की यात्रा लोगों को कराई जा रही है। पिछले छह महीने से वे यह अभियान चला रहे हैं, जिसे आगे भी चालू रखने का विचार है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *