[ad_1]

अमर उजाला फाउंडेशन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश-पत्र एसएमएस और ईमेल के जरिये सभी विद्यार्थियों को भेज दिए गए हैं। अगर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी हो रही हो तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल पर तुरंत संपर्क करें। ध्यान रहे, परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर, 2023 को और दूसरे चरण की परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को होगी।
आधा घंटा पहले पहुंचे विद्यार्थी पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
ऐसे निकालें प्रवेश-पत्र
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म में भरा था। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त करें। जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस से भेजा गया लिंक प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है तो मोबाइल नंबर 6396962001 या ईमेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।
29 अक्तूबर को यहां होगी परीक्षा
बस्ती, कानपुर, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बुलंदशहर, गाजियाबाद, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, हिसार, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, नोएडा, चंडीगढ़, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), जम्मू, ऊधमपुर, कठुआ, रोहतक, रेवाड़ी, शिमला।
5 नवंबर को इन केंद्रों पर पहुंचें
गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, फरीदाबाद, वाराणसी, बलिया, रोबर्ट्सगंज, देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ, फैजाबाद, सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन, बिलासपुर (हिमाचल)।
[ad_2]
Source link