Hathras News: डेंगू पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

Updated Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST

Dengue affected woman dies during treatment

डेंगू बुखार
– फोटो : istock

विस्तार


गांव कुंजिलपुर निवासी एक विवाहिता की आगरा के निजी अस्पताल में 27 अक्तूबर को डेंगू से मौत हुई है। इससे गांव के अन्य लोगों में भी दहशत फैल गई है। महिला की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।

अलीगढ़ जिले की इगलास तहसील के गांव इगलास निवासी शैली का विवाह अप्रैल 2022 में कुंजिलपुर निवासी विजय चौधरी से हुआ था। पांच दिन पहले शैली को बुखार आया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल ले गए। कई दिन के उपचार के बाद भी महिला के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर की सलाह पर महिला के खून की जांच कराई गई।

परिजनों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में शैली को डेंगू की पुष्टि हुई थी। 27 अक्तूबर को शैली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि आशा से जानकारी मिली है कि महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई है। यह परिवार बाहर रहता है। यहां दाह संस्कार के लिए लेकर आए थे, फिर भी गांव में टीम भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *