Hathras News: त्योहार पर चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन, होंगे 18 कोच

[ad_1]

Special train will make four trips from Kathgodam to Mumbai during the festival.

विशेष ट्रेन
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। इस ट्रेन का संचालन काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच किया जा रहा है। साप्ताहिक रूप से मात्र चार फेरों के लिए ट्रेन का संचालन नाकाफी महसूस हो रहा है।

इस ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल से आठ, 15, 22, 29 नवंबर को प्रत्येक बुधवार व काठगोदाम से नौ, 16, 23, 30 नवंबर को प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली 11.46 बजे, वापी से 13.24 बजे, बलसाड से 13.47 बजे, सूरत से 14.43 बजे, बड़ोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.35 बजे, गंगापुर सिटी से 02.50 बजे, हिंडौन सिटी से 03.20 बजे, भरतपुर से 05.10 बजे, अछनेरा से 05.55 बजे, मथुरा से 07.00 बजे, हाथरस सिटी 07.44 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदायूं से 09.48 बजे, बरेली जंक्शन से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर से 11.25 बजे, बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुआं से 13.15 बजे और हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी।

वहीं 09076 सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09, 16, 23, 30 नवंबर को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुआं से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली जंक्शन से 20.50 बजे, बदायूं से 21.31 बजे, कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा जंक्शन 01.15 बजे, अछनेरा से 02.35 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, हिण्डौन सिटी 04.05 बजे, गंगापुर सिटी से 04.45 बजे, कोटा से 06.45 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, बड़ोदरा से 14.45 बजे, सूरत से 16.53 बजे तथा बलसाड़ से 17.52 बजे, वापी से 18.10 बजे तथा बोरीवली से 20.10 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 20.55 बजे पहुंचेगी।

यह है ट्रेन की खासियत

इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो तथा जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *