[ad_1]

Prayagraj
– फोटो : Amar ujala
विस्तार
यूपी ट्रिपलएससी की ओर से आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में प्रयागराज में दो साल्वर पकड़े गए।एक मूल अभ्यर्थी भी गिरफ्तार किया गया है।
शिवकुटी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से एक साल्वर और एक मूल अभ्यर्थी पकड़ा गया, जबकि सिविल लाइंस में रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज से दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए मुकेश यादव को पकड़ा गया है। उसने खुद को पटना का रहने वाला बताया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
शिवकुटी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बिहार निवासी जैकी शर्मा को आशीष कुमार यादव के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है। आशीष मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है, जिसे जैकी की निशानदेही पर परीक्षा केंद्र के बाहर से हिरासत में लिया गया।
[ad_2]
Source link