UP: छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दिन में लगाता ठेल… रात में महिला यात्रियों से करता अभद्रता

[ad_1]

police arrested accused of molestation during encounter In Mathura

Agra news : एनकाउंटर।
– फोटो : prayagraj

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दिन में ठेल लगाता है। रात में बैट्री रिक्शा चलाकर महिलाओं युवतियों से छेड़छाड़ करता था। हाल ही में वृंदावन में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। यह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। शनिवार को इसे अदालत में पेश करके जेल भेजा गया। 

इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने बताया कि वांछित आरोपी राजेंद्र पुत्र राजवीर निवासी मडिया ग्राम सिरसा खादर, थाना जेवर, गौतम बुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वृंदावन क्षेत्र में दिन में खीरे की ठेली लगाता था। रात के समय किराए का बैट्री रिक्शा चलाकर नशे की हालत में महिला सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा छेड़खानी करता था। 

यह भी पढ़ेंः- पीईटी परीक्षा: एटा से नोएडा के लिए दौड़ाई गईं बसें, दिल्ली जाने वाली बसों का हुआ रूट डायवर्जन; पढ़े पूरा अपडेट

इसके संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना जैंत पर मुकदमा दर्ज था। जैंत पुलिस व रिवार्डेड टीम को आरोपी के विषय में मुखबिर द्वारा भरतिया को जाने वाले रास्ते पर गौशाला से आगे खंडर में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: मैनपुरी निवासी जीआरपी आरक्षी की मौत, आगरा में थी तैनाती; घर से वापस जा रहे थे

 

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई आशीष कुमार, सत्यवीर त्यागी, राजेंद्र, सोनू भाटी, सुरेंद्र, विशाल, रोहित, जुगेंद्र, पवन भाटी आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *