एनआईटी छात्र मौत मामला: मेडिकल कॉलेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंजेक्शन की पुष्टि

[ad_1]

NIT student death case: Medical college post mortem report confirms injection

एनआईटी हमीरपुर
– फोटो : NIT Hamirpur WebsiteNIT Hamirpur

विस्तार


डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की बाजू पर मल्टीपल इंजेक्शन के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज और पुलिस विभाग ने मृतक का बिसरा जांच के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब मंडी में विस्तृत जांच के लिए भेजा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।

अब बिसरा से ही पता चलेगा कि छात्र की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या हृदयगति रुकने या अन्य कारणों से। वहीं सूजल शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को शुक्रवार को दोबारा हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष दलील दी कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षड्यंत्र के आरोप और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

आरोपियों से अभी बहुत कुछ उगलवाना बाकी है, इसलिए पुलिस हिरासत को बढ़ाया जाए। साथ ही यह भी दलील पेश की कि दो आरोपी रजत शर्मा और ईशांत राणा पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में नामजद रहे हैं। अभियोजन पक्ष की दलील को सुनने के बाद न्यायालय ने चारों आरोपियों की पुलिस हिरासत 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। लेकिन अभी तक इन आरोपियों ने नशे के मुख्य सरगना के बारे में पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की बाजू में मल्टीपल इंजेक्शन के निशान हैं। वहीं दूसरे तरफ इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों की पुलिस हिरासत को अदालत ने 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। मामले की जांच चल रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *