Bareilly: ऑडियो वायरल होने के बाद आईजी ने एसओजी को किया तलब, तैनाती और गुडवर्क का रिकॉर्ड मांगा

[ad_1]

IG summoned SOG asked for records of deployment and good work in Bareilly

आईजी डॉ. राकेश सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में लगातार ऑडियो वायरल होने से संदेह के घेरे में आई एसओजी को आईजी ने शनिवार को तलब कर लिया। टीम आईजी के सवालों का जवाब नहीं दे सकी। इधर, एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

पहले सट्टे और फिर जुआ कराने को लेकर वायरल हुए ऑडियो में भले ही एसओजी का कोई कर्मचारी शामिल न हो, पर आरोपियों की बातों से जो इशारा मिल रहा है, उसके मुताबिक एसओजी व चौकी पुलिस से मिलकर धंधा चल रहा है। एसओजी के सिपाही मोहित का नाम तो खुलकर सामने आ रहा है, जो शाहजहांपुर में भी चर्चित रहा है। सिपाही शकील का नाम भी लिया जा रहा है। इसीलिए आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने एसओजी टीम को तलब कर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें- UP: बुखार का खौफ… इस गांव के पास से भी गुजरने से डर रहे लोग; 10 दिन में आठ ग्रामीणों की हो चुकी है मौत

आईजी ने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा से कहा कि वह अपनी टीम का रिकॉर्ड भिजवाएं। कौन व्यक्ति किस पद पर कितने समय से तैनात है, क्या गुडवर्क किया है। इसी के आधार पर अच्छी छवि वालों को टीम में रखा जाएगा। टीम के सिपाहियों से भी सवाल किए, पर वह सही जवाब नहीं दे सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *