[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी कर दिया है। अगस्त में जब आयोग ने भर्ती निकाली थी तो पेपर-2 का सिलेबस हिंदी में जारी नहीं कर पाया था।
आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इस भर्ती के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने को दो घंटे का समय मिलेगा। दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
ये भी पढ़ें…Kotdwar: दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप
इस पेपर को भी दो घंटे में हल करना है। उन्होंने बताया कि चार गलत जवाब देने वालों को एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अगर कोई एक सवाल के एक से अधिक उत्तर भरेगा तो वह भी गलत जवाब माना जाएगा। भले ही उसमें से कोई एक जवाब ठीक हो।
[ad_2]
Source link