[ad_1]

करवा
मिट्टी के करवे में पंचतत्व में विशेष तौर पर वायु और जल सम्मिश्रण रहता है. यह मन को नियंत्रित करने का भौतिक अनुक्रम बनाता है.

दीपक
जिस प्रकार दीपक की ज्योति वातावरण को आलोकित करती है, उसी प्रकार से हमारे जीवन में भी प्रेम स्नेह और सामंजस्य का प्रकाश विद्यमान रहे.

छलनी
चंद्रमा को अर्घ्यदेने के बाद छलनी या छिद्र पात्र का उपयोग किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की सीधी रोशनी या सीधी किरणें सौभाग्यवती स्त्री पर न पड़ें.

कुमकुम
सौभाग्य सामग्री का विशेष उपकरण है. यह शरीर को प्राकृतिक आंतरिक सुंदरता प्रदान करके चेहरे पर चमक देता है.

अबीर
पुष्पा के चूर्ण से निर्मित श्वेत रंग का यह परिवार में प्रसन्नता को व्याप्त करने की दृष्टि से अर्पित किया जाता है.

गुलाल
निरंतर मंगलकामनाओं के साथ मांगलिक कार्य परिवार में होता रहे, उस भावना की दृष्टि से इस अर्पित किया जाता है.

अक्षत
अक्षत यानी जिसकी क्षति न हुई हो. परमेश्वर से अक्षत की तरह ही अपनी पूजा को क्षतिहीन यानी पूर्ण बनाने की प्रार्थना करते हैं.

करवा चौथ पूजन सामग्री की सूची
चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शकर, शुद्ध घी, दही
[ad_2]
Source link