Haridwar: न्याय पंचायत स्तर पर आज होगा खेल महाकुंभ का आगाज, प्रतिभाग करने बड़ी संख्या में पहुंचे खिलाड़ी

[ad_1]

Haridwar News Khel Mahakumbh 2023 on Nyaya Panchayat level start today Many players participate

खेल महाकुंभ के लिए पहुंचे खिलाड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरिद्वार जिले में आज से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के होली एंजल्स स्कूल में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक रहेंगे। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग जाएगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडेय ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 40 हजार खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछली बार न्याय पंचायत स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार नहीं दिए गए थे, लेकिन इस बार न्याय पंचायत स्तर के विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया जाएगा।

National Games 2023: गोवा में चमका उत्तराखंड का ‘सूरज’, रेस वॉकिंग में हासिल किया गोल्ड मेडल

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर खेल विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *