Chuka Beach: पीलीभीत में चूका हटों की बुकिंग एक नवंबर से, जल-जंगल के बीच कीजिए रोमांच की सैर

[ad_1]

Booking for Chuka beach huts in Pilibhit from 1st November

चूका बीच की थारू हट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र की तैयारी तेज हो गई है। सैलानियों की सुविधा के लिए वन निगम की ओर से एक नवंबर से चूका बीच की हटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। यूपी पर्यटन की बेवसाइट से सैलानी बुकिंग कर सकेंगे। इसके अलावा सफारी के नए मार्ग और वाहनों की संख्या बढ़ाने पर अभी मंथन जारी है। किया जा रहा है। 

पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा काफी सुंदर है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। 15 नवंबर से चूका बीच के द्वार सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले सैलानी पहले से ही हटों की बुकिंग करना शुरू कर देते हैं। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: पलक झपकते पांच जिंदगियां खत्म… घायल मासूमों को रोता देख राहगीर भी रो पड़े, जिससे जो बन पड़ा वो किया

चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम के पास है। वन निगम की ओर से एक नवंबर से हटों की बुकिंग खोल दी जाएगी। इसके लिए यूपी पर्यटन निगम की वेबसाइट से सैलानी बुकिंग करा सकेंगे। इसके अलावा इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए जंगल सफारी के कुछ नए रूट खोलने के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ाने पर भी मंथन किया जा रहा है। अगले सप्ताह विभागीय बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *