VIDEO : मुरादाबाद में 80 रुपये किलो बिक रहा प्याज, नवरात्र के बाद रेट में ढाई गुना की हुई वृद्धि

[ad_1]

नवरात्र के बाद एक सप्ताह में प्याज का रेट उपभोक्ताओं का आंसू निकालने लगा है। अब मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से प्याज ढाई गुना रेट पर मंगाया जा रहा है। इसी प्रकार खुदरा बाजार में भी बिक रहा है। एक किलो प्याज खरीदने वाले उपभोक्ता अब 500 ग्राम खरीदकर अपना काम निकाल रहे हैं। खुदरा बाजार में प्याज का रेट 40 की जगह 80 रुपये प्रति किलो तक हो गया है। नवरात्र के पहले 10 ट्रक अर्थात 250 टन प्याज प्रतिदिन सब्जी मंडी के दस थोक व्यवसायी मंगाते थे। नवरात्र में प्याज का खपत कम हो गया। इस कारण व्यवसायियों ने प्याज कम मात्रा में मंगाना शुरू किया। नवरात्र के बाद मांग बढ़ी तो प्याज का भाव आसमान छूने लगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *