[ad_1]
अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को नेहरू पब्लिक स्कूल के छात्र पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया। छात्रों ने अखबार के लिए समाचार संकलन, प्रिंटिंग और वितरण से जुड़ी जानकारी ली। शुरुआत बच्चों को प्रिंटिंग संबंधी पिक्चर दिखाकर की गई। इसके बाद खबरों का संपादन और प्रसार से संबंधित जानकारी दी गई। छात्रों ने प्रिंटिंग मशीन पर अखबार छपता देखा तो वह रोमांचित हो गए। अखबार का कागज, कलर, विज्ञापन, सर्कुलेशन समेत समाचार संकलन से जुड़े सवालों के जवाब पाकर वह खुश नजर आए।
[ad_2]
Source link