सांसों पर ‘जहरीला’ संकट: अस्पताल में बढ़ने लगी अस्थमा के मरीज की संख्या, जानें कैसे करें बचाव

[ad_1]

Number of asthma patients started increasing in the hospital know how to protect yourself

अस्थमा
– फोटो : iStock

विस्तार


आगरा में त्योहारों पर हो रही साफ-सफाई और शहर की सड़कों पर उड़ती धूल व धुआं अस्थमा रोगियों के लिए मुसीबत बन रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में रोज 20 से 25 अस्थमा रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है दिवाली पर अस्थमा रोगियों की संख्या तीन गुना तक बढ़ सकती है। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण से साइनस, एलर्जी और ह्दय रोगियों की भी परेशानी बढ़ने लगी है।

बढ़ रही रोगियों की संख्या

शहर की हवा में प्रदूषक तत्व बढ़ रहे हैं। जिस कारण अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आफत बन सकती है। इन दिनों सुबह की सैर भी अस्थमा रोगियों के लिए उचित नहीं है। ऐसे में चिकित्सक अस्थमा रोगियों को दवाएं बंद नहीं करने, इनहेलर नहीं छोड़ने की हिदायत दे रहे हैं। त्योहारों को लेकर घरों में साफ-सफाई चल रही है। जिसके कारण धूल के कण बीमार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें –  यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *