Delhi News: पांच हजार सफाई कर्मी नियमित, 3100 डीबीसी कर्मी बने एमटीएस

[ad_1]

सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का भी प्रस्ताव पास

निगम स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब वर्ग के बच्चों को यूनिफाॅर्म के लिए 1100 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।

निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया गया है। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ प्रेसवार्ता कर कहा कि विपक्ष ने सदन की बैठक शुरू होने से पहले हंगामा किया। इसके बावजूद जनहितैषी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। निगम स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब वर्ग के बच्चों को यूनिफाॅर्म के लिए 1100 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे। सदन में लाए गए सभी प्रस्ताव से दिल्ली की जनता और निगम के कर्मचारियों को राहत मिलेगी। मेयर ने कहा कि निगम के प्रिंसिपल को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज जैसे विश्वविद्यालयों में भेजा जाएगा। इससे स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। 58 में से 54 प्रस्ताव पास किए गए। तीन प्रस्ताव को स्थगित व एक को अस्वीकार किया गया। इन सभी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और फिर इन्हें पास किया जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस मॉडल मॉडल की शुरुआत एमसीडी में भी की है।

निगम के अस्पतालों में बढ़ेंगी चिकित्सा सेवाएं

निगम के बालक राम अस्पताल में बाल हृदय रोग विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। चार कमरों और एक हॉल में ओपीडी और आईसीयू स्थापित होगी। यहां पर हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों का निःशुल्क इलाज होगा। तिमारपुर स्थित इस अस्पताल में ये सुविधा शुरू होने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत गाजियाबाद तक के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। शुरुआत में ये केंद्र पांच साल के लिए खोला जाएगा। बाद में इसकी सेवाएं दो-दो साल के लिए बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा हिंदूराव और स्वामी दयानंद अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा शुरू करने और स्वामी दयानंद अस्पताल में ही दस बेड का एक डायलिसिस केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *