[ad_1]

शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के रूप छपरा पंचायत के सहादुल्लेपुर महादलित बस्ती में 30 वर्षीय रामबाबू राम की लाश मिली है। शरीर में गोली लगने के निशान है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि गोली लगने से उसकी मौत हुई हो। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। गोली उसके सिर में लगी हुई।
पड़ोस में रहने वाली युवती के परिजनों पर आरोप
राम बाबू की पत्नी ने पड़ोस एक युवती के परिजनों पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। एसडीपीओ चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच-पड़ताल की। बताया कि स्थानीय पुलिस को हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पड़ताल करने को कहा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
परिवार के लोगों ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराया
बताया गया है कि रामबाबू अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। सिम बिक्री कर अपना भरण-पोषण करता था। पड़ोस के एक युवती से उसका अफेयर था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। इसकों लेकर उसे युवती के परिजनों ने धमकी दी थी। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि एयरटेल कंपनी का वह फ्रेंचाइजी ले रखा था। बंद होने पर वह कर्ज में डूबा था। इन दिनों अधिक तनाव में रहता था।
दरोगा राजेश रंजन ने बताया है कि परिवार के लोगों ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराया है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link