Delhi Liquor Scam: आप समर्थकों की नजर में BJP की साजिश, क्या इन कार्रवाइयों से फाइटर बनकर उभरेंगे केजरीवाल?

[ad_1]

Delhi Liquor Scam: BJP conspiracy in the eyes of AAP workers, will arvind Kejriwal emerge as a fighter

Delhi Liquor Scam: Arvind Kejriwal
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


शराब घोटाले को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म है। अभी पूरी कयासबाजी इसी बात पर चल रही है कि क्या दो नवंबर को पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा? यदि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं, तो क्या ये उनकी राजनीतिक पारी का अंत होगा, या वे एक बार फिर फाइटर बनकर उभरेंगे। बड़ा प्रश्न यह भी है कि केजरीवाल के न रहने पर आम आदमी पार्टी की राजनीति का क्या होगा?

AAP कार्यकर्ता केजरीवाल के साथ

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अमर उजाला से कहा कि इस समय पूरे देश में जो माहौल चल रहा है, उसे देखकर समझा जा सकता है कि ईडी और सीबीआई के सहारे केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को निपटाने की कोशिश कर रही है। दूसरे राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता इन छापों से डर जाते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटकर पार्टी और अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हुए हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि शराब घोटाले जैसी कोई चीज हुई नहीं है। यह भाजपा के द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट है, जिसे जांच एजेंसियां दोहरा रही हैं।

एक पैसे का साक्ष्य नहीं तक

आम आदमी पार्टी की दिल्ली प्रदेश महिला शाखा की सचिव मालविका साहनी ने कहा कि इस मामले को चलते हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो भ्रष्टाचार का एक भी पैसा पकड़ा गया है और न ही किसी आरोपी के घर से कोई बरामदगी हुई है। यही कारण है कि कोई भी इसे घोटाला मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–पंजाब के साथ-साथ पूरे देश का हर कार्यकर्ता अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ा है।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *