[ad_1]

प्रस्तुति देते कलाकार।
– फोटो : संवाद
विस्तार
किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में मनाए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में जिला के विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। उपायुक्त तोरुल रवीश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा वनमंडलाधिकारी अरविंद बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
प्रसिद्ध कलाकार केदार नेगी, बीरबल किन्नौरा, मानसी नेगी, चंद्र लाल, बबली नेगी, सावन नेगी व श्यामू नेगी ने रंगारंग प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा। इसके अलावा जिले के अन्य कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में जिला स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे शेशेरिंग नागस एक्स जोन कल्ब पांगी ने प्रथम, नागिन युवा कल्ब पांगी ने द्वितीय तथा महादेव खेल एवं सांस्कृतिक कल्ब पांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान मिस किन्नौर प्रतियोगिता का द्वितीय (कैट वॉक) व तृतीय राउंड (प्रतिभा प्रदर्शन) भी आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुति दी।
[ad_2]
Source link