[ad_1]

UPPSC
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है। ये आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि इस बार आयोग की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन कर जा रहे हैं।
आयोग ने एक अप्रैल 2023 से अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं में आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य कर दिया है। शुरुआत में ओटीआर की गति काफी धीमी थी, लेकिन आयाेग की ओर से जब कुछ बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी किए गए तो ओटीआर की संख्या भी तेजी से बढ़ी और नतीजा कि ओटीआर करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बुधवार को 10 लाख पार कर गई।
ओटीआर करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक है कि आयोग को इसके लिए तीन सर्वर उपलब्ध कराने पड़े हैं और इसके बाद भी सर्वर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात तक एक लाख 20 हजार 27 अभ्यर्थी ओटीआर कर चुके थे और इनमें से 10 लाख 19 हजार 72 अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर भी प्राप्त हो चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर मिल गए हैं, उनके लिए आवेदन का रास्ता साफ हो गया है।
[ad_2]
Source link