Hathras News: खेत में सियार ने किया हमला, घायल किशोर ने तोड़ा दम

[ad_1]

Teenager injured in jackal attack dies

सियार
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव बाण अब्दुलहईपुर में सियार के हमले से घायल 17 वर्षीय टीकाराम उर्फ विष्णु पुत्र प्रेमपाल सिंह बघेल की 1 नवंबर की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे मौत हो गई। किशोर पर रेबीज का असर आ गया था। उसे तीन टीके लग चुके थे, लेकिन चौथा टीका लगने से पहले ही उसकी जान चली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

टीकाराम उर्फ विष्णु खेत में बाजरा की फसल काटने गया था। तभी सियार ने उस पर हमला कर दिया। तीन टीके लगने के बावजूद 31 अक्तूबर को किशोर की हालत बिगड़ने लगी। उसे रात में सीएचसी लाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उपचार देने के बाद घर वापस भेज दिया। घर लौटने के बाद 1 नवंबर की रात को उसने दम तोड़ दिया।

 परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गांव के एक व्यक्ति पर किशोर को शराब पिलाने का आरोप लगाया। वहां काफी ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने आरोप को गलत बताया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *