Uttarakhand: यूजीसी सारथी योजना…पौड़ी के तीन युवा बने छात्र राजदूत, देंगे नई शिक्षा नीति की जानकारी

[ad_1]

Uttarakhand UGC Pauri Three youth become student ambassadors will give information about new education policy

अमन/तांहिया/अभिषेक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


डॉ. बेजावाडा गोपाला रेड्डी (बीजीआर) पौड़ी परिसर के तीन होनहार छात्रों का चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सारथी (स्टूडेंट एंबेसेडर फॉर अकेडमिक रिफॉर्म्स इन ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन इन इंडिया) योजना के लिए हुआ है। ये होनहार छात्र राजदूत नए छात्रों के बीच जाकर उन्हें नई शिक्षा नीति की तकनीकी जानकारी देेंगे। यह पहला मौका है जबकि परिसर के छात्रों को यूजीसी के इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए चुना गया है।

परिसर के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. प्रभाकर पी. बडोनी व प्रो. एके डोबरियाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) करना सभी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए अनिवार्य हो गया है। इस टेस्ट को पास कर कोई भी छात्र मेरिट आधार पर देश की किसी भी व अपने मनपसंद विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकता है। लेकिन नए छात्र जानकारी के अभाव में इस टेस्ट को नहीं दे पा रहे हैं।

Uttarakhand: वन निगम डिपो में गड़बड़ी, लकड़ी की नीलामी में हुआ ‘खेल’, मामले में 16 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *