Dehradun Nagar Nigam: सफाई व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 13 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

[ad_1]

Dehradun Nagar Nigam Preparation to strengthen cleanliness system responsibility assigned to 13 officers

कूड़ा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नगर निगम की ओर से दून को सुंदर बनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 100 वार्डों में 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सभी अधिकारी वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्रों की बीटवार उपस्थिति का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा सभी अधिकारी अपने आवंटित वार्डों में कूड़े के ढेरों को विशेष अभियान चलवाकर हटाएंगे। हालांकि, नगर निगम ने दून को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 50 में लाने का लक्ष्य रखा है। अमर उजाला ने निगम के कमजोर प्रयासों को लेकर अभियान चलाया और शहर में सफाई की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है।

Uttarakhand: वन निगम डिपो में गड़बड़ी, लकड़ी की नीलामी में हुआ ‘खेल’, मामले में 16 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

अधिकारी का नाम-                                     वार्ड संख्या

उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल – 21,22,23,24,25,26,27,28,29

उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा – 30,33,34,47,48,49,50,51

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना – 65,66,67,68,77,78,79

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिनेश चंद तिवारी – 3,94,95,96,97,98,99,100

अधिशासी अभियन्ता जेपी रतूड़ी – 09,10,11,12,13,38,39

सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी – 35,80,81,82,83,84,85

सहायक नगर आयुक्त विजय प्रताप चौहान – 36,52,53,54,55,56,57,58

सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल – 4,5,6,7,8,31,32,37

सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी – 14,15,16,17,18,19,20

सहायक अभियन्ता रजित कोटियाल – 69,70,71,72,73,74,75,76

सहायक अभियन्ता रमेश सिंह बिष्ट – 40,41,42,43,44,45,46

सहायक अभियन्ता रविंद्र पंवार – 86,87,88,89,90,91,92,93

चिकित्साधिकारी डाॅ. सुनील गैरोला – 1,2,59,60,61,62,63,64

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *