Delhi School Closed: बढ़ते प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में पांचवीं तक सभी स्कूल दो दिन बंद

[ad_1]

Delhi School Closed government issued an order to close schools for two days increasing pollution

दिल्ली के स्कूल दो दिन बंद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश की राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो दिनों तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 

 

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। 

गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं, नोएडा में दोपहर 12 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 695 पर जा पहुंचा। कई लोगों ने आंखों में जलन तक की शिकायत की। 

दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका

दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक एक्यूआई है और यह लगातार छठा दिन रहा जब वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। जैसे-जैसे हवा गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है वैसे-वैसे ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका बढ़ रही है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *