जम्मू कश्मीर: पैरा एशियाई खेलों में पदक जीतकर लौटे शीतल और राकेश, हुआ गर्मजोशी से स्वागत

[ad_1]

Jammu Kashmir: Sheetal devi and Rakesh kumar returned after winning medals in Para Asian Games

जम्मू लौटे शीतल और राकेश
– फोटो : संजय कुमार

विस्तार


पैरा एशियाई खेलों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पैरा तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने पांच पदक जीते हैं। गुरुवार शाम वे जम्मू लौटे। हवाई अड्डे पर बोर्ड के उच्चाधिकारियों ने हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। शीतल ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर इतिहास रचा है। 

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में शुभाशीष दी थी। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि टीम इंडिया ने सात पदक जीते, जिसमें पांच एसएमवीडीएसबी के पैरा तीरंदाजों के नाम रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं और विशेष कोचिंग दी जा रही है।

पैरा-तीरंदाजों को हांगझू में हासिल किए गए पदक पहने हुए देखा गया, जिससे हर कोई गौरवान्वित महसूस कर रहा था। एसएमवीडीएसबी पैरा-तीरंदाजों ने तीरंदाजी स्पर्धाओं में टीम इंडिया द्वारा जीते गए सात पदकों में से पांच पदक हासिल किए, जिसमें पैरा खेलों में विभिन्न तीरंदाजी स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और तीन रजत शामिल थे।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने सभी पैरा-तीरंदाजों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उत्कृष्ट सुविधाओं, विशेषज्ञ कोचिंग, कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए, पैरा-तीरंदाजों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पैरा-तीरंदाज लोगों के हावभाव और स्नेह से अभिभूत थे और उन्होंने कहा कि यह एक अभूतपूर्व अभियान रहा है। उन्होंने सभी को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और सराहना की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *