[ad_1]

दिल्ली प्रदूषण
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में एक्यूआई बढ़ते ही ग्रैप का तीसरा चरण लागू हो गया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के अंतिम चरण को टाल दिया गया है। एक दिन पहले ही तीसरा चरण लागू हुआ था। जिसके बाद दिल्ली एनसीार का एक्यूआई गिरता हुआ दिख रहा है।
दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को 468 दर्ज हुआ था। गंभीर प्लस श्रेणी में पहुंच गया था। बता दें कि एक ऐसा बी चरण है जब प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों, कॉमर्शियल वाहनों और सभी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध सहित सभी आपातकालीन उपाय किए जाते हैं। जिसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अंतिम चरण कहा जाता है।
इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा जहर का रूप ले चुकी है। ऐसी आबोहवा में लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। स्विस समूह IQAir के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की रियल टाइम लिस्ट में नई दिल्ली फिर से शीर्ष पर है। शुक्रवार को राजधानी के AQI को 640 पर ‘खतरनाक’ श्रेणी में रखा गया। आज नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता विश्व स्वास्थ्य संगठन के वार्षिक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मूल्य से 53.4 गुना अधिक थी।
[ad_2]
Source link