Fortified Rice: हिमाचल के 19 लाख परिवारों को मिल रहा फोर्टिफाइड चावल

[ad_1]

Fortified rice available among ration card consumers of Himachal

फोर्टिफाइड राइस(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के राशन उपभोक्ताओं आटे की तर्ज पर अब चावल भी फोर्टिफाइड दिया जा रहा है। इस चावल में आयरन, विटामिन 12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्वों को मिलाया गया है। अनिमिया से बचाव के लिए उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल दिया जा रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं और शिशुओं में रक्त की कमी से होने वाले विकारों से बचाव होता है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं जिन्हें सब्सिडी पर डिपो में सस्ता राशन दिया जा रहा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। चावलों को फोर्टिफाई करने के लिए उनमें फोर्टिफाइड राइस कर्नल मिलाएं जाते हैं।

मिलों की ओर से सामान्य चावलों में फोर्टिफाइड राइस कर्नल, एफएसएसएआई की ओर से निर्धारित मापदंडों अनुसार मिश्रित किए जाते हैं। प्रतिदिन आहार में आयरन विटामिनस, फोलिक एसिड, युक्त फोर्टिफाइड चावलों का इस्तेमाल करने से रक्त में आयरन की मात्रा संतुलित बनी रहती है। वास्तव में यह प्लास्टिक के चावल न होकर फोर्टिफाइड राइस कर्नल हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे चावल सुरक्षित और पोषक तत्वों से भरपूर हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले प्रधान सचिव आरडी नजीम ने बताया कि डिपो में जो नमक उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है उसमें भी आयोडीन के साथ-साथ आयरन मिलाया जा रहा है, जिसके हल्के काले कण नमक में देखे जा सकते हैं। यह नमक भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *