UP Crime: दारू पार्टी में मुंशी व जेसीबी चालक ने की चौकीदार की लाठी से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Munshi and JCB driver beat watchman to death with sticks at liquor party, police engaged in investigation.

112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
– फोटो : फाइल फोटो



विस्तार


देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में जेसीबी चालक व मुंशी ने लाठी से पीट कर चौकीदार की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे।

देहात क्षेत्रान्तर्गत भरूहना के पास निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर, जेसीबी का चालक, मुंशी व चौकीदार रहते है। इनके बीच शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे के बीच आपस में झड़प हुई। जिसमें जेसीबी चालक व मुंशी ने झगड़े के दौरान चौकीदार के ऊपर घातक हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व अन्य  पुलिस उच्चाधिकारी व डॉग स्कवाड, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन में बताया कि जेसीबी चालक व मुंशी को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ पर प्रथम दृष्टया यह बात प्रकाश में आयी है कि आपस में सब लोग शराब पी रहे थे। इसका साक्ष्य मौके पर मिला है। इसी बीच झड़प हुई। जिसमें मुंशी व जेसीबी चालक ने चौकीदार की हत्या कर दिया। मृतक के शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *