बद्दी में पकड़ा नकली दवाओं का जखीरा। – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बद्दी में यूएसबी, सिपला और इफका लैब जैसी नामी कंपनियों के नाम से तैयार की गईं नकली दवाओं का जखीरा पकड़ा गया है। इनमें कोलेस्ट्रॉल कम करने की रोजोडे-10, गले में एलर्जी की मांटेयर-10 और दर्द निवारक जीरोडोल जैसी दवाएं शामिल हैं। नकली दवाएं बद्दी में बनाई जाती थीं जबकि उत्तर प्रदेश (यूपी) के आगरा में इनकी बिक्री की जाती थी। इस गिरोह को चलाने वाले मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक गोदाम भी पकड़ा गया है। गोदाम से लाखों रुपये की नकली दवाएं बरामद की गई हैं। अब पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह कितने समय से इन दवाओं को बद्दी में कहां तैयार करता था और आगरा के अलावा किन-किन राज्यों में इनकी बिक्री करता था।
जानकारी के अनुसार राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बद्दी बैरियर पर यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा। इस कार में नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं। आरोपियों की निशानदेही के बाद बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के समीप एक गोदाम से भी नकली दवाएं कब्जे में ली गई हैं। मुख्य आरोपी की पहचान मोहित बंसल, निवासी आगरा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों का आगरा में मेडिकल स्टोर है। यहां पर इन दवाओं को बेचा जाता था।
यूपी नंबर की गाड़ी से नकली दवाएं पकड़ने के बाद एक गोदाम पर भी दबिश दी। वहां भी लाखों रुपये की दवाएं बरामद की गई हैं। पकड़ी गई दवाओं की गिनती करवाई जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। इन दवाओं को यह गिरोह बद्दी में कहां तैयार करता था, इस बारे में अभी छानबीन जारी है। – नवनीत मरवाह, राज्य दवा नियंत्रक
बद्दी में नकली दवाओं के काले धंधे के भंडाफोड़ ने फार्मा हब की साख दांव पर लगा दी है। यहां पर नकली दवाइयां बनाकर बेचने का काला धंधा लंबे समय से चल रहा था। दवा नियंत्रण विभाग के निरीक्षकों ने रात भर रैकी कर पहरा दिया और इस गिरोह को पकड़ा। यहां पर नकली दवा का गोदाम ही नहीं बल्कि इन दवाओं को बनाने वाली कंपनी भी है। इसका भी जल्द ही खुलासा होगा। उद्योग संचालक आगरा निवासी मोहित बंसल कभी-कभार यहां आता है। इस फर्जी कंपनी में ऐसी नकली दवाइयां बनती थीं जिसका आम लोग इस्तेमाल करते हैं। लोगों के जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है।
विभाग को जैसे ही पता चला कि सोमवार रात को बद्दी से दवाइयों की गाड़ी जानी है तो उसके लिए विभाग के ड्रग निरीक्षकों ने रात भर पहरा दिया। पूरी रात जागने के बाद सुबह के समय विभाग के हाथ सफलता लगी। पहले विभाग की टीम ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से भी दवाई मिलीं। विभाग ने इस दौरान बद्दी पुलिस को भी साथ ले लिया। गाड़ी में एक चालक ही था। चालक से कड़ाई से पूछा तो उसने बताया कि यह माल सिक्का होटल के समीप एक गोदाम से लाया है। जब गोदाम को खोलकर देखा तो उसने भारी मात्रा में दवाई मिली। कुछ बिना पैक की दवाई और प्रिंटेड फायल भी मिले। बताया जा रहा है कि बद्दी में ही एक कंपनी में दवाई का निर्माण भी होता था जिसमें नामी कंपनियों का नाम इस्तेमाल किया जाता था।
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि अभी विभाग ने गोदाम पकड़ा है। यहां पर नकदी दवाई भी तैयार होती होगी जो नामी कंपनियों के नाम से तैयार की जाती थी। यहां तैयार दवाई आगरा निवासी मोहित बंसल अपने स्टोर पर बेचता था। सिपला, केडला, यूएसवी और इपका जैसे बड़े नामों की कंपनियों की नकली दवाएं यहां पर बन रही हैं। जल्द ही विभाग दवा निर्माण करने वाली कंपनी का भी पर्दाफाश करेगी। अभी गोदाम में मिली दवाइयों की गिनती की जा रही है। उसके बाद निर्माण कंपनी की भी धर पकड़ होगी।
विस्तार