कर्मचारियों को दिल्ली सरकार का दिवाली गिफ्ट: सीएम केजरीवाल का एलान, इस बार मिलेगा इतना बोनस

[ad_1]

CM Arvind Kejriwal announced Delhi government will give a bonus of 7000 rs to employees on Diwali

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
– फोटो : एक्स/@AamAadmiParty



विस्तार


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि दिवाली परसरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।

 

दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को किया पक्का

वहीं इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच हजार निगम कर्मचारियों को पक्का किया था। दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *