[ad_1]

Jammu University
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को टैलेंट दिखाने का अवसर देने के लिए डिस्पले योर टैलेंट शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जम्मू विश्वविद्यालय में मंच तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि आयोजन में पहली बार डिस्टेंस एजुकेशन और ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले हिस्सा ले सकेंगे। 16 से 29 नवंबर तक गीत, संगीत, गायन, चित्रकारी, अभिनय, मिमिकरी, नाटक आदि में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रकाश चंद अनथल ने बताया कि जम्मू संभाग से लगभग सभी निजी एवं सरकारी कॉलेजों और जम्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उम्मीद है कि 700 से एक हजार तक विद्यार्थी शामिल होंगे, क्योंकि पिछले एक वर्ष से संभाग के हर एक क्षेत्र में कॉलेजों में जाकर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी है। पहली बार डिस्टेंस के बच्चों को प्रवेश देने का फैसला किया है। इससे उन्हें भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। डिस्प्ले योर टैलेंट का आगाज उपकुलपति उमेश राय करेंगे।
इस दिन यह प्रतियोगिता
16 नवंबर : ग्रुप सांग इंडियन, लोक वाद्य एकल। 17 नवंबर : लाइट वोकल सोलो, क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल। 18 नवंबर : रंगोली, पोस्टर मेकिंग, भाषण। 19 नवंबर: पेंटिंग, काटुर्निंग, क्ले मॉडलिंग। 20 नवंबर : वेस्टर्न ग्रुप सांग, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो। 21 नवंबर : वन एक्ट प्ले। 22 नवंबर : मीम, मिमिकरी, स्किट। 23 नवंबर : फोटाग्राफी, इंस्टालेशन। 24 नवंबर : मेहंदी, डिबेट। 28 नवंबर : क्लासिकल डांस सोलो, क्विज। 29 नवंबर : ग्रुप डांस फोक
अगले वर्ष से बदल जाएगा प्रारूप, पहले जोन स्तर होगा कार्यक्रम, फिर विजेता पहुंचेंगे जम्मू विवि
डिस्पले योर टैलेंट का अगले वर्ष से प्रारूप बदल जाएगा। मौजूदा समय में सीधे तौर पर प्रवेश मिलता है लेकिन अगले वर्ष से पहले जोन स्तर पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके बाद जम्मू यूनिवर्सिटी में आना होगा। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर का कहना है कि अगले वर्ष सांबा, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ आदि में जोन स्तर पर डिस्पले योर टैलेंट कराएंगे। इसमें जीतने के बाद ही विवि में होने वाले आयोजन में प्रवेश मिलेगा। प्रयास है कि टैलेंट के मंच से विद्यार्थी ऐसी कला लेकर निकलें कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ सकें।
[ad_2]
Source link