UP: मैरिज होम के पास मिला युवक का शव, परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा; लगा कई किमी लंबा जाम

[ad_1]

Dead body of young man found near marriage home in Mainpuri Family members created ruckus by blocking highway

UP: मैरिज होम के पास मिला युवक का शव, परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैरिज होम के पास एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने हत्या करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक नामजद सहित दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। इस बीच करीब दो घंटे हाईवे जाम होने से कई किमी लंबा जाम लग गया।

घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव चतुरीपुर की है। गांव निवासी सुमीरा देवी का पुत्र बॉबी यादव रविवार की शाम खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकला था। मां से कहा था कि वह होटल पर ही खाना खा लेगा। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि बॉबी का शव सरसई नावर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर पड़ा हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर यदि आप भी खाते हैं यह मछली… तो हो जाएं सावधान, कैंसर रोग को दे रहे दावत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *