[ad_1]

गया एयरपोर्ट की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया में पहली बार, किसी शहर का हेलीकॉप्टर से एरियल व्यू लेने की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। यह सेवा गया के आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है, जिसमें हेलीकॉप्टर से यात्रा सुलभ होगा। महाबोधि एविएशन बोधगया ने इसकी पहल की है, जिसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों का एरियल व्यू लिया जा सकता है। महाबोधि एविएशन के अरविंद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसका खर्च आम लोगों के पॉकेट के अनुकूल होगा।
दो दिसंबर से इसे शुरू करने की संभावना है
उन्होंने बताया, पायलट के बगल में आगे की सीट का भाड़ा सात हजार, पीछे के दोनों खिड़की के किनारे सीट का छह हजार व बीच में बैठे यात्री का भाड़ा लगभग 05 हजार रूपए निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रेतशिला, रामशिला, ब्रह्मयोनि, ढ़ूंगेश्वरी, मंगलागौरी व विष्णुपद को उपर से दिखाया जाएगा। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय व गया एयरपोर्ट से अनुमति ले ली गई है और बोधगया के नोड एक में कार्यालय शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर से इसे शुरू करने की संभावना है। हेलीकॉप्टर भी कांट्रेक्ट पर ले लिया गया है। दिसंबर के शुरू में एयरपोर्ट पर पार्क हो जाएगा। हालांकि, केंद्र सरकार ने भी उड़ान योजना के तहत से सूबे के बौद्ध स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा करने की योजना बनाई है, जिसके लिए प्रस्तावित हेलिपोर्ट के लिए स्थल चयन हो चुका है।
शादी-विवाह के लिए के लिए भी पैकेज है
यात्रा सूबे के बौद्ध स्थलों के लिए भी एक दिवसीय यात्रा का पैकेज है। इसके तहत वैशाली, राजगीर, नालंदा व उत्तर प्रदेश के सारनाथ की यात्रा कराई जाएगी। इसमें चार यात्रियों का ग्रुप होगा व उसके खाना, गाइड सहित सारे खर्च प्रस्तावित पैकेज का हिस्सा होगा। यह पैकेज उन टूरिस्ट यात्रियों के लिए होगा, जो कम समय में इन जगहों की यात्रा करना चाहेंगे। शादी-विवाह के लिए के लिए भी पैकेज है। बारात के दौरान वर-वधू को जयमाला स्टेज तक लाना या उन्हें वेडिंग डेस्टिनेशन तक लाना व वापसी शामिल है। बुद्धिस्ट सर्किट पैकेज भगवान बुद्ध के जीवन की चार महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहे लुंबिनी, बोधगया, वाराणसी व कुशीनगर के लिए चार दिन व तीन रात का पैकेज होगा। इसके तहत चार टूरिस्टों का ग्रुप एक बार में साथ यात्रा कर सकेगें। पैकेज में गाइड, होटल सुविधा, खानपान, सुरक्षा सहित सभी खर्चों को शामिल किया गया है। यह पैकेज लगभग दो लाख रुपए प्रति टूरिस्ट का होगा।
[ad_2]
Source link