Azamgarh: थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मिली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, एसआई योगेंद्र प्रसाद रहे सर्वश्रेष्ठ विवेचक

[ad_1]

Police Station Chief Rajesh Kumar got the best ranking, SI Yogendra Prasad was the best investigator.

थानाध्यक्ष राजेश कुमार को मिली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


एसपी अनुराग आर्य द्वारा थानों की मूल्यांकन प्रणाली विकसित की गई। जिसके तहत उनके द्वारा सोमवार को थानाध्यक्षों और विवेचकों की समीक्षा की गई। जिसमें मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्रदान की गई। वहीं एसआई योगेंद्र प्रसाद सर्वश्रेष्ठ विवेचक घोषित हुए। 

मार्च से जनपद में लागू की गई थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। इस प्रणाली में कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उन पर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, एफआईआर पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्रवाई आदि के धनात्मक अंक प्रदान किए जाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *