Mandi News: खेत में घास काट रहे व्यक्ति पर भालू ने हमला कर किया लहूलुहान

[ad_1]

A bear attacked a man cutting grass in the field and left him bleeding.

भालू ने किया हमला(सांकेतिक)
– फोटो : संवाद



विस्तार


 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत चौहारघाटी की मढ़ पंचायत के खबाण गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। इसके बाद घायल को तुरंत बरोट सीएचसी में लाया गया है, जहां से उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अच्छर सिंह(33) और उनकी पत्नी अपने खेत में घास काट रहे थे।

इसी दौरान अचानक भालू ने अच्छर सिंह पर हमला कर दिया। दोनों जोर-जोर से चिल्लाए तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। शोर से भालू भाग गया। भालू के हमले में अच्छर सिंह के पेट, मुंह, बाजू, टांग पर गंभीर घाव हुए हैं। सीएचसी बरोट में तैनात डॉ. आदित्य ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जोनल अस्पताल को रेफर कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *