जम्मू कश्मीर: पुलवामा के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा निलंबित, सुरक्षा के चलते लिया फैसला

[ad_1]

jammu kashmir: Mobile internet suspended in parts of Pulwama district

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : social media



विस्तार


सुरक्षा कारणों से दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने  दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को पुलवामा के वामपोरा और हुनिपोरा इलाकों में मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं के दुरुपयोग कर आतंकी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन क्षेत्रों के तीन किमी के दायरे में मोबाइल डेटा निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *