[ad_1]
फिल्म उद्योग से जुडे निवेशकों की ओर से कई सुझाव आए। मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म जगत से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया। रोड शो के दौरान फिल्म निर्माताओं ने सरकार की ओर से फिल्म शूटिंग के दौरान मिलने वाले सहयोग के लिए आभार जताया और राज्य में शूटिंग के लिए उत्साह भी दिखाया।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा बदरी-केदार और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं। कहा, प्रदेश में शूटिंग के लिए देश-दुनिया की सबसे सुंदर और बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी चोपता-हर्षिल, वैली ऑफ फ्लावर्स जैसे मनोहारी स्थान भी यहां मुहैया हैं।
उन्होंने कहा, बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में कई नए शूटिंग डेस्टिनेशन भी विकसित हुए हैं। अब प्रदेश में अच्छी कनेक्टिविटी और आवास की बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं, वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है।
महानिदेशक सूचना व उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्याधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया, प्रदेश में फिल्मों की 75 प्रतिशत शूटिंग होने पर हिंदी फिल्मों के लिए 1.5 करोड़ रुपये, क्षेत्रीय फिल्मों के लिए 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी और अन्य राज्य की भाषाओं के लिए फिल्मों को 15 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया, राज्य में शूटिंग के दौरान सरकार, पुलिस-प्रशासन का सहयोग मिलता है। कहा, द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान कोविड काल में सहयोग पर आभार जताया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता जितेंद्र, अर्चना पूरण सिंह, हिमानी शिवपुरी, रमेश तौरानी, राज शांडिल्य, राहुल रवैल, दीपक डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link