Kullu News: ट्रैकिंग पर गए नोएडा के पर्यटक की मौत, पार्वती नदी में गिर गया था

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

Updated Wed, 08 Nov 2023 12:48 PM IST

Himachal Kullu News: Noida based trekker dies while on trekking at Mantalai Lake Trek

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में ट्रैकिंग पर गए नोएडा के एक ट्रैकर की मौत हो गई है। ट्रैकर का शव मणिकर्ण के टुंडा भोज के पास से बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घाटी के प्रसिद्ध मानतलाई ट्रैक रूट से गाइड के साथ लौटते समय ट्रैकर पार्वती नदी में गिर गया था।

पुलिस विभाग ने रेस्क्यू टीम के साथ तलाश कर शव को बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद अब शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रैकर की पहचान शिवम राय (23) पुत्र अमर नाथ निवासी एम-207 विवेक विहार डब्ल्यूएचओ सेक्टर 82, नोएडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि युवक मानतलाई ट्रैकिंग पर गया था जहां गिरने से मौत हुई है। शव को बरामद कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *