Meerut: लोन न चुकाने पर मकान सील करने पहुंची टीम तो बेटी संग दूसरी मंजिल पर लटका पिता, मचा हड़कंंप

[ad_1]

Man hanged himself from the railing after Finance company sealed his house for not paying loan in Meerut

मकानी की दूसरी मंजिल पर लटका पिता और उसकी बेटी
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार


मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में जाकिर काॅलोनी में लोन का बकाया वसूलने आए फाइनेंस कंपनी के स्टाफ को देखकर बकाएदार पिता और उसकी बेटी दूसरी मंजिल की छत से लटक गए।

गले में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर पिता ने छत से लटककर सुसाइड करने की धमकी दी। इस पर फाइनेंस कंपनी स्टाफ और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में टीम ने उसे समझाया और सेटलमेंट के लिए दो दिन का समय दे दिया। टीम ने नीचे के हिस्से को सील कर दिया है। 

जाकिर कालोनी के रहने वाले खलील पुत्र शरीफ ने सात साल पहले 100 गज के मकान पर शुभम फाइनेंस कंपनी से आठ लाख रुपये का लोन लिया था। मंगलवार को फाइनेंस कंपनी का स्टाफ पुलिस को लेकर खलील का घर सील करने पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *