Agra: चोरों ने घर से पांच लाख की नकदी और लाखों के जेवर किए पार, पीछा करने पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

[ad_1]

Thieves entered house in Agra and stole cash worth five lakh and jewellery worth lakhs

Agra: चोरों ने घर से पांच लाख की नकदी और लाखों के जेवर किए पार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात चोरों ने गांव के एक घर में धावा बोल दिया। लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए। साथ ही घर में रखी 30 कारतूस व लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। भागते समय मकान मालिक जाग गया। उसने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वह दहशत में आकर रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के बजहेरा गांव की है। बीती रात गांव निवासी महेशपाल सिंह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। दिवाली पर घर की सफाई चलने के कारण सीढ़ी बाहर ही रखी रह गई थी। परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर सीढ़ी दीवार से लगाकर छत पर आ गए। इसके बाद जीने (पक्की सीढ़ियां) का ताला तोड़कर घर में पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रियंका मिश्रा के बाद इस महिला आरक्षी की रील वायरल, ‘जिंदगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा’ में दिखीं मगन

महेशपाल की पत्नी संजू देवी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर महेशपाल जाग गए। शोर मचाया तो चोर भागने लगे। शोर सुनकर जागे ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण रुक गए। महेशपाल ने घर जाकर देखा तो अलमारी और संदूक के ताले टूटे पड़े थे।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: ‘जब नहीं दिखेगा ताज… तो क्यों आएंगे पर्यटक’, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

घर में रखी पांच लाख की नकदी और करीब 45 तोला सोने, एक किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण गायब थे। इसमें कुछ आभूषण उनकी बेटी के भी रखे थे। महेशपाल ने बताया कि रात में छत पर करीब आधा दर्जन हथियारबंद लोग दिखाई दिए थे। पुलिस ने उसी रास्ते में तलाशी ली तो रास्ते में पड़ी बंदूक बरामद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *