Lucknow: लखनऊ में बने पाकिस्तान में अपने दोस्त से मिलने पहुंचे हीमैन धर्मेंद्र, नवाबों के शहर में दिवाली भी मनाएंगे

[ad_1]

Dharmendra film shooting in Lucknow.

शूटिंग का एक दृश्य।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र बुधवार की सुबह फिल्म इक्कीस की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। पहुंचने के साथ ही वे शूटिंग में जुट गए। शूट नदवा के आसपास फिल्माया जा रहा है।

जिस फिल्म इक्कीस की शूटिंग चल रही है उसकी कहानी रिटायर हो चुके दो सैन्य अधिकारियों की दोस्ती के इर्द गिर्द घूमती है।

खास बात है कि लखनऊ में पाकिस्तान बनाया गया है। धर्मेन्द्र के दोस्त इसी पाकिस्तान में रहते हैं जिनसे मिलने वे आते हैं और कहानी आगे बढ़ती है।

बुधवार को उनके साथ जयदीप अहलावत ने भी शूटिंग की है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। 

दीपावली भी यहीं मनाएगी पूरी टीम

शूटिंग 10 दिन तक चलेगी और दीपावली पर भी शूट होगा। हालांकि, दीपावली जैसा कुछ नहीं दिखाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि दीपावली भी पूरी यूनिट लखनऊ में मनाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *