[ad_1]

जयंत चौधरी
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को बागपत पहुंचे। चौधरी जयंत सिंह सभी पदक विजेताओं के गांव में जाएंगे। जयंत चौधरी बागपत में खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में पहुंचे हैं और मवीखुर्द में उनका आखिरी कार्यक्रम होगा। इस तरह वह आठ घंटे बागपत में रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जहां भाजपा सरकार में है वहां भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, कहा कि अखिलेश यादव की नाराजगी जायज है।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास कियाl वहीं पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अंकुर धामा के परिजनों को बधाई देकर मोमेंटो भेंट कियाl
बुधवार को चौधरी जयंत सिंह खेकड़ा में पहुंचे l सर्वप्रथम उन्होंने मोहल्ला रामपुर निवासी पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अंकुर धामा के आवास पर पहुंचकर उसके परिजनों को अंकुर धामा की इस सफलता के लिए बधाई दीl इसके बाद गांधी इंटर कॉलेज में पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए सांसद निधि से करीब 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इंडोर निर्माण के लिए शिलान्यास कियाl
[ad_2]
Source link