Tejashwi Yadav Birthday: सीएम नीतीश का इंतजार कि वह कुर्सी सौंप दें… राजद ने तेजस्वी यादव के लिए जताई उम्मीद

[ad_1]

Tejashwi Yadav Birthday: RJD leaders waiting for Tejashwi to become the Chief Minister, hope from Nitish Kumar

राबड़ी आवास पर परिवार के साथ केक काटते तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रीय जनता दल ने मौके पर चौका मार दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल में शादी के बाद गर्भ नियंत्रण का फॉर्मूला बताने पर भले माफी मांग ली, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके इस्तीफे पर अड़ी है। राजद कोटे से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने अवध बिहारी चौधरी सदन में कुर्सी से इस औचित्य पर भले सवाल उठा चुके हों, लेकिन राजद मौके पर चौके की संभावना लगातार देख रहा है। सीएम का इस्तीफा दिख नहीं रहा है, लेकिन राजद के एक जिम्मेदार चर्चित नेता ने विधानमंडल परिसर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अब इंतजार है कि सीएम नीतीश कुमार उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आमंत्रण दें।

नीतीश के रोकने पर भी क्रेडिट लेने में राजद पीछे नहीं

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की तो उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सलाह को दरकिनार करते हुए कहा था- “हम जब चुनाव लड़ रहे थे, तभी कहा था कि सामाजिक न्याय ही नहीं, आर्थिक न्याय की बात करेंगे। अब महागठबंधन सरकार वही न्याय दिला रही है।” चुनाव के समय राजद और जदयू आमने-सामने थे। उस हिसाब से तेजस्वी यादव के कहने का एकमात्र अर्थ यही था कि राजद के सरकार में आने के बाद आर्थिक न्याय मिल रहा है। अब इसी क्रेडिट वार को आगे बढ़ाते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा- “आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। उनके जन्मदिन पर आरक्षण बिल पेश हो रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री तो बनना है। अब इंतजार है कि सीएम नीतीश कुमार उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आमंत्रण देंगे।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *