‘मैं जिंदा हूं’: अपनी हत्या के केस में 11 साल के बालक ने सुप्रीम कोर्ट में दी गवाही; जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]

pilibhit 11 year old boy testifies in Supreme Court in own murder case

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : ANI

विस्तार


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। एक बालक अपनी ननिहाल में रह रहा है, लेकिन उसके पिता ने उसकी हत्या का आरोप लगाकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने विवेचना कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस ने बैगर जांच किए ही उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसपी और थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बच्चे ने सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर अपने जीवित होने के सबूत दिए हैं।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव रफियापुर निवासी चरम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मीना की शादी गांव के ही भानुप्रकाश से की थी। शादी के बाद मीना ने पुत्र पैदा हुआ। जिसका नाम अभय रखा गया। वर्ष 2012-13 में मीना की मृत्यु हो गई। मीना के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। 

यह है पूरा मामला 

मृतका मीना के बेटे अभय को उसके नाना-नानी अपने घर ले गए। जिसके बाद बच्चे के पिता भानुप्रकाश ने परिवार न्यायालय में केस दर्ज कराया। इसके बाद अभय को उसके पिता को सौंप दिया गया। नाना ने इसके विरुद्ध हाईकोर्ट में केस दाखिल कर दिया। 

ये भी पढ़ें- जुआरी समझ किसान को पीटकर मार डाला: फड़ लूटकर दिवाली मनाना चाहती थी पुलिस, जुआरियों से महीना वसूलती थी ‘खाकी’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *