लाखों की घड़ी अंडरवियर में छिपाई: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा चोर, पीड़ित ने की थी शिकायत; एयरलाइन का है कर्मचारी

[ad_1]

thief caught during search at delhi airport

आईजीआई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हवाई अड्डा पर औचक तलाशी अभियान चलाकर एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी विस्तारा एयरलाइन कंपनी का कर्मचारी है। उसने विमान में सवार होकर बांग्लादेश जा रहे एक यात्री के बैग से छह लाख की कीमत वाली कारटियर घड़ी चोरी कर ली। यात्री ने बाद में सोशल मीडिया के मार्फत से पुलिस को वारदात की जानकारी दी और ऑनलाइन शिकायत की है। 

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस हवाई अड्डा पर समय समय पर औचक निरीक्षण करती है। 

छह नवंबर की रात को हवाई अड्डा पर विस्तारा एयरलाइन के कर्मचारियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजेश कुमार के पास से कीमती घड़ी मिली। जिसे वह अंडर गारमेंट में छुपा कर रखा था। घड़ी की कीमत छह लाख रुपये है।

पूछताछ में उसने बताया कि बैग का चेन तोड़कर उससे घड़ी निकाली और फिर उसे बंद कर दिया। उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि उसने घड़ी किसके बैग से निकाली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दिन इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन तीन दिन के बाद गुरुग्राम सेक्टर-72 के रहने वाले एक युवक ने थाने में ऑनलाइन घड़ी चोरी की शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *